कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया पनिहाई जलाशय का निरीक्षण, साफ-सफाई एवं समुचित प्रबंधन के दिए निर्देश
(कटनी) – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने पनिहाई जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए इसके निर्माण, रख-रखाव एवं प्रबंधन से संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली।
निरीक्षण के दौरान एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

10 लाख रुपये की लागत से हुआ जलाशय का निर्माण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने सीएमओ विजयराघवगढ़ श्री मनीष परते से पनिहाई जलाशय के निर्माण में आई कुल लागत तथा इसके प्रबंधन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ श्री परते ने बताया कि पनिहाई जलाशय का निर्माण 10 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
साफ-सफाई और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर श्री तिवारी ने जलाशय परिसर में नियमित एवं समुचित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलाशय की देखरेख एवं प्रबंधन व्यवस्था व्यवस्थित रखी जाए, ताकि इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलाशय की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

