कलेक्टर श्री सिंह ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

(जबलपुर) कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज रामपुर छापर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट्स को देखा तथा बच्चों से उनके प्रोजेक्ट्स के संबंध में प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में कुछ प्रश्न पूछे तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। साथ ही स्कूल के बाद छात्रावास में की आवासीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने प्रेरित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें