जेईई एवं एनईईटी के परीक्षार्थियों की परिवहन व्यवस्था के लिये अधिकारी नियुक्त
कटनी – जेईई मेन्स की परीक्षा 6 सितम्बर तक एवं एनईईटी 2020 की परीक्षा 13 सितम्बर 2020 को आयोजित हो रही है। इस परीक्षा में कोविड-19 स्रक्रमण के दृष्टिगत सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिये परिवहन की व्यवस्था कराई गई है। इस कार्य के लिये शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर कटनी से परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने एवं परीक्षा समाप्ति उपरांत वापस छोड़ने हेतु बसों में अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे ने आदेश जारी करते हुये संबंधित लोक सेवकों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा दिनांक 2 सितम्बर से 6 सितम्बर तक एवं 13 सितम्बर को प्रातः 4 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में उपस्थित हों। साथ ही प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर से सम्पर्क कर दिये गये दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। इस कार्य के लिये समन्वयकर्ता अधिकारी सहायक संचालक आर0आर0 पटेल एवं एपीसी एन0पी0 दुबे को नियुक्त किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे द्वारा जारी ड्यूटी आदेश के तहत एपीसी जिला शिक्षा केन्द्र एन0पी0 दुबे, ज्ञानपुंज सदस्य विनय मोहन दुबे और सूरज बाल्मीकी को नियुक्त करते हुये दायित्व सौंपे गये हैं।
