श्रमिक नेता पं. श्याम तिवारी को उमंग सिंघार ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया दुख

कैमोर। RPKP INDIA NEWS मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने श्रमिक नेता एवं क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी स्वर्गीय पंडित श्याम तिवारी जी के निवास पर पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।

स्वर्गीय पंडित श्याम तिवारी जी क्षेत्र में श्रमिक हितों, जनसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किए जाते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उनके जनहितकारी कार्यों और समाज के प्रति योगदान को आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं।

उनके निधन से क्षेत्र ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया, जिनकी सक्रियता, मार्गदर्शन और सेवाभाव की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। इस अवसर पर उनकी स्मृतियां एक बार फिर ताजा हो उठीं।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे स्वर्गीय पंडित श्याम तिवारी जी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
   RPKP INDIA NEWS
              कैमोर

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें