मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया लड़की को मारने का आरोप
( टीकमगढ़ )
ग्राम पंचायत मन पसार जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के कल्ला कुशवाहा ने अपनी लड़की रचना कुशवाहा उम्र लगभग 19 वर्ष की शादी फरवरी माह में ग्राम पंचायत खजरार के मुरारी उर्फ जमुना कुशवाहा से की थी। ससुराल में रचना कुशवाहा गुटखा खाती थी जिससे परिवार में विवाद होता था जिसके चलते महिला ने आत्महत्या कर ली, ऐसा ससुराल पक्ष वालों का कहना है। वहीं
मायके पक्ष से लड़की के पिता कला कुशवाहा एवं मा रामा कुशवाहा का आरोप है कि मेरी लड़की को इन लोगों के द्वारा मार दिया गया है। महिला का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल टीकमगढ़ में किया गया है।
प्रथम दृष्टया मौके पर जाकर देखने से मामला सुसाइड का लगता है बाकी पीएम रिपोर्ट आने पर ही वास्तविक कारण का खुलासा हो पायेगा।
रिपोर्ट : शिवराज सिंह टीकमगढ़

