केंट के किसानों को भी बिजली बिल में मिले रियायत : पं कन्हैया तिवारी

( जबलपुर )

शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में छावनी परिषद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालन यंत्री पूर्व संभाग मध्य प्रदेश विद्युत मंडल जबलपुर नीरज परस्ते को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि छावनी परिषद में निवासरत किसानों को सन 2013 के पहले जिस प्रकार बिजली बिल में शासकीय योजनाओं एवं घोषणाओं का लाभ दिया जा रहा था,वह अब किसानों को मिलना बंद हो गया है अतः सन 2013 के बाद शासन द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ फ्लैट रेट एवं सर चार्ज ना जोड़ा जाए इत्यादि को कैंट के किसानों को भी जो इस लाभ से वंचित है दिया जाए। श्री परस्ते जी ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही पूर्व में भी इन किसानों द्वारा उपभोक्ता फोरम में जो शिकायत की गई थी सबकी जांच कर शीघ्र ही इन किसानों को इन आदेशों से लाभान्वित करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पंडित कन्हैया तिवारी, नरेश कुशवाहा, नंदू भैया बगीचा नंबर 60, एवं जीवन पासी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: मुरारी लाल तिवारी , जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें