मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में गुरु महाराज श्री टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर्व पर दर्शन कर , किए पुष्प अर्पित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्म स्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया तथा मेले में पहुँचे अन्य श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने संतजनों से आशीर्वाद भी लिया।
उज्जैन में समाज की विभिन्न समितियाँ अपने-अपने स्तर पर चाय प्रसादी, खीर प्रसादी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन कर रही हैं। यहां पर अन्य शहरों व राज्यों से आए लोगों के लिए मेला भी लगा है। समस्त जूना गुजराती दर्जी समाज के लोग हर वर्ष शरद पूर्णिमा पर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु यहाँ पहुँचते हैं। इस वर्ष दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों से समाजजन यहां पहुँचे हैं।
प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, म.प्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल, श्री श्याम टेलर, श्री दिलीप परमार समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
