चित्रकूट में तीन दिवसीय शरदोत्सव का शुभारंभ, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने किया उद्घाटन

भक्ति गायन, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक संध्या

(सतना) मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा तुलसी शोध संस्थान, चित्रकूट के समन्वय से शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय शरदोत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ। चित्रकूट स्थित उद्यमिता विद्यापीठ, दीनदयाल परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने राष्ट्रऋषि भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शरदोत्सव के पहले दिन स्थानीय कलाकारों एवं लोक गायक पवन तिवारी ने भक्ति गायन, नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह उत्सव भारतीय संस्कृति, कला और आध्यात्मिक परंपराओं को समर्पित है।

27 अक्टूबर को मैहर वाद्यवृंद की प्रस्तुति

उत्सव के अंतिम दिन 27 अक्टूबर को मुंबई के श्रीराम अय्यर द्वारा भक्ति सुगम गायन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं शासकीय संगीत महाविद्यालय मैहर का मैहर वाद्यवृंद अपनी सांस्कृतिक एवं संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेगा। कार्यक्रम से पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा कार्यक्रम स्थल में लगाए गए विभिन्न स्टालों का भी निरीक्षण किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें