धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

कैमोर। RPKP INDIA NEWS
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कैमोर में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज कैमोर इकाई द्वारा विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महिला, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आकर्षक जीवंत झांकियां और भव्य शोभायात्रा
​कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें सजी आकर्षक जीवंत झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। यह शोभायात्रा खलवारा बाजार वार्ड क्र. 6 से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी सरकारी अस्पताल के पास पहुंचकर संपन्न हुई। ​यात्रा के दौरान अजर-अमर, त्रिकालदर्शी, ज्ञान के दाता, भारतीय संस्कृति के पितामह, नारी शक्ति की प्रतीक माता सीता के रक्षक, लव-कुश के शिक्षक एवं सृष्टिकर्ता श्री महर्षि वाल्मीकि जी के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।

विधि-विधान से पूजन और विशाल भंडारा
​शोभायात्रा के समापन के पश्चात विधि-विधान के साथ महर्षि वाल्मीकि जी का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
​इस सफल आयोजन में वाल्मीकि समाज कैमोर के पदाधिकारियों और वरिष्ठ जनों का विशेष योगदान रहा। जिसमे वरिष्ठजन लालमन सिंगोते, रमेश चौहान, नारायण चौहान, गोविंद चौहान प्रेमलाल, विष्णु चौहान, लक्ष्मी नाहर, विजय सिंगोते, खुशीलाल खरे, प्रभुदयाल करोसिया, दीपक वैद्य, राजकुमार डागौर, अनु सीहोते, रंजीत नरवारे, विनोद खरे, बिंदु खरे, शैलेंद्र चौहान, कैलाश, अजय झंझोटे, उमेश, सुनील, अनिल नाहर, सतीश सिंगोते, सुधीर चौहान महेश सीहोते, नीरज घारू, यश खरे, सावंत नाहर अक्षय अभय खरे
प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष राजकुमार नाहर, उपाध्यक्ष संजय सिंगोते, कोषाध्यक्ष मनोज खरे, महामंत्री मुकेश नाहर, और मीडिया प्रभारी सुनील सिंगोते सहित वाल्मीकि समाज के तमाम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें