कलेक्टर ने की मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा

मत्स्य पालन और पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

(जबलपुर) जिले में मत्स्य पालन और पशुपालन की गतिविधियों को बढ़ावा देने कलेक्टर अरुण कुमार ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में मत्स्य पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित जिले में केज कल्चर तकनीक से मत्स्य पालन की गतिविधियों, अब तक किए गए कार्यों, लाभान्वित उद्यमियों की संख्या, उत्पादन क्षमता, लागत, शासकीय अनुदान की जानकारी ली गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं विशेष तौर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु और आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही दुग्ध समृद्धि योजना के क्रियान्वयन और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वे स्वयं मौके पर पहुंचकर हितग्राहियों से सीधे चर्चा करेंगे। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभ वितरण और जमीनी स्तर पर आ रही वास्तविक स्थिति व कमियों का आकलन किया जा सकेगा।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भी योजनाओं की प्रगति पर नियमित नजर रखने तथा मत्स्य पालन एवं पशुपालन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें