टीकर ग्राम के भटिया मोहल्ले में नर्सरी के पास मिली रक्त रंजित लाश

( विजयराघवगढ़ )

विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीकर के भटिया मोहल्ला की नर्सरी के पास लगभग 26 वर्षीय गणेश लोधी पिता कुंजी लाल लोधी की रक्त रंजित लाश नर्सरी के समीप मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह घटना लगभग 1:00 बजे दोपहर की बताई जा रही है। थोड़ी ही देर में ग्राम के लोगों मे आग की तरह यह खबर फैल गई जिसकी जानकारी पुलिस थाना विजयराघवगढ़ को लगते ही एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी के निर्देशन में टी आई सुधाकर बारस्कर अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए। घटना स्थल के पास बिना नंबर की होण्डा कम्पनी की नई बाइक खड़ी हुई मिली है। उक्त अंधे हत्याकांड की जांच कर पर्दाफास करने विजयराघवगढ़ पुलिस बड़ी ही तत्परता के साथ जुट गई है।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें