जैतपुर अनुविभागीय राजस्व कार्यालय यथावत –
( शहडोल )
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह को जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गई कि आम लोगो में यह खबर फैल रही है कि राजस्व अनुभाग जैतपुर को बदल कर बुढ़ार कर दिया गया है। उक्त खबर भ्रामक एवं निराधार है। जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के कोई आदेश जारी नही किए गए है। बुढ़ार के आस-पास के आमलोगो की सुविधा के लिए सप्ताह में दो दिन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर को बुढ़ार तहसील के नजदीकी ग्रामो के राजस्व प्रकरणो का निराकरण करने हेतु तथा उन्हें जैतपुर तक की दूरी का सफर नही करना पडे़, इस उद्देश्य से उक्त सुविधा दी गई थी।
