आबकारी और पुलिस बल द्वारा 1350 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 35 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त –
( होशंगाबाद )
जिला आबकारी अधिकारी होशंगाबाद एवं एसडीओपी पिपरिया के मार्गदर्शन में 6 सितम्बर रविवार को आबकारी एवं पुलिस के संयुक्त बल द्वारा कुचबंदिया मोहल्ला पिपरिया में कार्यवाही कर 1350 किलोग्राम महुआ लाहन और 35 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त की। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 73 हजार रूपये बताई गई है। म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत 7 अपराधियों के विरूद्ध प्रकरण कायम किए गए है। 2 प्रकरणों में विवेचना जारी है तथा आरोपियो की तलाश की जा रही है।
