खरीफ फसल में दावा -आपत्ति की अंतिम तिथि 10 सितंबर
( सतना )
कृषक एम पी किसान एप से कर सकते हैं गिरदावरी की जांच
पटवारियों द्वारा अभियान चलाकर सभी ग्रामों में खेतों में बोई गई खरीफ फसल की प्रविष्टियां खसरे में दर्ज की गयी है। किसान स्वयं एम.पी. किसान एप्प या https://mpbhulekh.gov.in के फ्री सर्विस में जाकर खसरे की प्रविष्टि देखकर अपनी भूमि में बोई गई खरीफ फसल की जानकारी ले सकता है। इसे मोबाइल या कम्प्यूटर पर देखा जा सकता है। यदि गिरदावरी प्रविष्टि में कोई त्रुटि है तो इस संबंध मे किसान तहसीलदार कार्यालय, पटवारी या एम.पी. किसान ऐप द्वारा 10 सितम्बर के पहले दावा/आपत्ति कर सकते है। जांच उपरान्त यह डाटा तहसीलदार द्वारा सुधारा जा सकेगा।
