10 व्यक्तियों को कोरोना महामारी से ठीक होने के पश्चात शुभकामनाओं के साथ जीएनएमटीसी सेंटर से रवाना किया “खुशियों की दास्तां” –

( मन्दसौर )

    कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान कोरोना बीमारी से लड़कर कोविड केयर सेन्टर पर रहने के बाद प्रशासन ने शासकीय जीएनएमटीसी केंद्र रेवास देवड़ा रोड मंदसौर से 10 ओर व्यक्ति को बधाई एवं शुभकामना और फूल भेंट कर उनके घर के लिये रवाना किया। इस तरह 10 व्यक्ति ने कोरोना महामारी से पाई विजय और खुशी-खुशी पहुंचे अपने घर। रवाना होने के पूर्व इन्होंने कहा कि कोविड केयर सेन्टर पर उन्हें घर जैसा माहौल मिला और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। समय-समय पर चिकित्सकों एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा उनकी देखभाल की और सबका सहयोग मिला। किसी प्रकार की तकलीफ नहीं आई। मंदसौर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस अवसर पर कोरोना महामारी से विजय पाकर घर जाने वाले को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि वे अपने घर पर होम क्वारेंटाईन में रहें और अनिवार्य रूप से सावधानी तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही अन्य लोगों को भी बतायें कि कोरोना की महामारी से घबराये नहीं। इस बीमारी से मात्र सावधानी एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से बचा जा सकता है। यह बात अन्य व्यक्तियों को भी बताई जाये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर जाने वाले व्यक्तियों से कहा कि उन्हें किसी प्रकार की अगर परेशानी आये तो वह *सार्थक एप्प* के माध्यम से कॉल करें, ताकि उनकी समस्या का पुन: समाधान किया जा सके।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें