जिले में यूरिया एवं डी.ए.पी. खाद की कोई कमी नही- कलेक्टर –

( शहडोल )

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में यूरिया एवं डी.ए.पी खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। किसान सहकारी समिति की दुकानो से उचित मूल्य पर खाद प्राप्त कर सकते है।  कलेक्टर ने कहा कि  खाद खरीदे समय पर हितग्राही दुकानों  में कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखे तथा मास्क का उपयोग करें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं। आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला विपणन अधिकारी से जिले में उपलब्ध खाद की जानकारी प्राप्त की। जिला विपणन अधिकारी श्री अमित गुप्ता ने बताया कि खरीफ फसल के लिये पर्याप्त  डी.ए.पी एवं यूरिया खाद उपलब्ध है तथा आगामी फसल के लिये भी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें