छतरपुर के नेशनल रास्तो में 10 दिनों में नही हुआ सुधार तो अधिकारीयो से खुद भरवाएंगे गड्ढे-मुन्ना तिवारी

छतरपुर- छतरपुर शहर से लगे सभी राष्ट्रीय राजमार्गों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए है जिससे आये दिन हादसे हो रहे है शिवसेना जिला प्रवक्ता नीतेश तिवारी ने बताया कि आजकल छतरपुर में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति अत्यंत दयनीय है और इस रास्तो की हालत किसी से छुपी नही है इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शिवसेना जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति को देखकर लगता है छतरपुर शहर में सड़के कम और गड्ढे ज्यादा है जिससे की आये दिन लगातार हो रहे हादसों और धूल से शहर में प्रदूषण और बीमारी का लगातार बढ़ रही है छतरपुर शहर के पत्रकारबंधुओ द्वारा और शहर जनप्रतिनिधियो के बार बार चेताने पर भी गड्ढो का न भरना कही न कही शासन एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है और एन. एच आई द्वारा कराया जा रहा सड़को का कार्य कही न कही सवालो के घेरे में है कि लगभग कई महीनों से सड़कों की खस्ताहालात होना और बार बार एन. एच. आई को चेताने के बाद भी सड़को की हालत जस की तस रहना ये दुर्भाग्यपूर्ण मुन्ना तिवारी ने कहा है कि अब बहुत बर्दाश्त हो गया अब यदि 10 दिनों के अंदर यदि सड़को के गड्ढो को नही भरा जाता है तो शिवसेना अपनी तरीके से आंदोलन कर एन. एच. आई के अधिकारियों से भरवायेगी और उनको सबक सिखाएगी
