प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान – निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उद्घाटन समारोह
प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान — निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उद्घाटन समारोह

सुभाष दुबे RPKP INDIA NEWS नन्हवारा कला
विजयराघवगढ़ । डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान अन्तर्गत गांव गांव में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत देवरा कलाँ मे संचालित सी एस सी सेन्टर मे कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन
माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। नागरिक सुविधा केन्द्र के संचालक शिव विनायक तिवारी ने बताया के मनोज मानव विकास समिति कैमोर के सौजन्य से सेंटर के माध्यम से ग्रामवासियों को शासन की सभी जन कल्याण योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ केन्द्र के द्वारा मिल सकेगा तथा नि: शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच शिवनारायण त्रिपाठी, विशिष्ठ अतिथि आर तबसुम, कार्यक्रम अध्यक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आर एस उइके, सुरेश पटैल , शिक्षक व्ही. पी अहिरवार , शिक्षक सी एस मरकाम , सहित अनेको ग्रामीण जन एवं विद्यार्थीयों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान श्री शिवनारायण त्रिपाठी के द्वारा अपने उदबोधन मे सभी का मनोबल बढाते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की गई । इस अवसर मंच संचालन का कार्य मोन्टू तिवारी द्वारा किया गया।
