कोतमा अनुविभाग में शासकीय संस्थानो के संचालन में लापरवाही पर एसडीएम ने लिया संज्ञान प्रत्येक सप्ताह निगरानी हेतु जारी किए निर्देश
कोतमा अनुविभाग में शासकीय संस्थानो के संचालन में लापरवाही पर एसडीएम ने लिया संज्ञान
प्रत्येक सप्ताह निगरानी हेतु जारी किए निर्देश
अनूपपुर 15 नवम्बर 2019/
कोतमा अनुविभाग में संचालित शासकीय संस्थान शासकीय प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल हायर सेकंडरी विद्यालय, बालक बालिका छात्रावास, उपार्जन केंद्र, उचित मूल्य की दुकान, आँगनवाड़ी, सामुदायिक प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायतों समेत ऐसे अन्य शासकीय एवं निजी संस्थान जो जनता से सीधे सम्पर्क में हैं उनकी नियमित रूप से निगरानी हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी कोतमा अमन मिश्रा ने तहसीलदार कोतमा, नायब तहसीलदार आमाडाड़, बिजुरी को निर्देशित किया है। संस्थानो के संचालन में अनियमितता एवं आमजनो को सुविधाओं की प्राप्ति में असुविधा की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम द्वारा उक्त निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार निगरानीकर्ताओं को प्रतिसोमवार एक संस्थान का भ्रमण कर वहाँ की कार्यव्यवस्था, कार्यप्रणाली की वस्तुस्थिति कमियों को स्पष्ट करता हुआ प्रतिवेदन देना होगा।
