किराना दुकान में लगी आग में लाखों का सामान जला, आग बुझाने पहुंची फायर बिग्रेड हुई खराब
किराना दुकान में लगी आग में लाखों का सामान जला, आग बुझाने पहुंची फायर बिग्रेड हुई खराब

अनूपपुर – नगरपालिका बिजुरी स्थित एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई. जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाने की कोशिश कर रही है.
दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लगी जिसके चलते अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते फायर बिग्रेड आग को समय रहते नहीं बुझा पाई, जिसके बाद कोतमा नगर पालिका से आई फायर बिग्रेड चार घण्टे तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.किराना दुकान में लगी आग में लाखों का सामान जलाअनूपपुर के बिजुरी स्थित व्यवसायी कमलेश जैन का जीनवाणी जनरल स्टोर है, जहां सुबह दुकान के ऊपर धुआं देखकर लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई. दुकान के ऊपर से बड़ा धुआं देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी. बताया जा रहा है कि आगजनी से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक, पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.
किराने की दुकान में लगी भीषण आग नगरपालिका की फायर बिग्रेड मौजूद फायर वाहन में खराबी आने से आग पर काबू पाने में हो रही है परेशानी जिले के बिजुरी नगरपालिका का मामला बिजुरी नगर के जीनवाणी जनरल स्टोर में लगी है आग बीच शहर में बिजुरी के व्यवसायी कमलेश जैन की दुकान आग लगने के कारण अज्ञात शहर में अफरा तफरी का माहौल तेजी से फैल रही है आग अभी अभी की घटना काफी मसक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी हु शुरू आग पर काबू पाने की की जा रही है कोशिश कोतमा नगरपालिका की भी फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके के लिए रवाना कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर तहसीलदार पंकज नयन तिवारी सहित राजस्व अमला आया हरकत में मौके पर पुलिस मौजूद
