तालाब में डूबने से 23 वर्षीय बालक की मौत
तालाब में डूबने से 23 वर्षीय बालक की मौत
RPKP INDIA NEWS. RAHUL SINGH CHANDEL
रामनगर
अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर बसा ग्राम पंचायत डोला पुनर्वास ग्राम न्यू डोला जहां राजनगर खुली खदान परियोजना द्वारा पुनर्वास किया गया है बस्ती के पीछे एसईसीएल द्वारा कोयले का उत्खनन कर पोखरी नुमा तालाब बना हुआ है जहां लोगों का जीवन यापन का निस्तार होता है उसी पोखरी में आज सुबह 8:00 बजे के लगभग नहाने सुशील कोल गया हुआ था नहाते समय वाह तालाब में ही रह गया काफी देर के बाद जब वह नहीं दिखा लोग हल्ला करने लगे रामनगर थाने की जानकारी दी गई दल बल के साथ स्टॉप पहुंचे। एस आई पुष्पराज सिंह का काफी सराहनीय सहयोग रहा।सरपंच प्रतिनिधि दिनेश जी, उपसरपंच विकास पांडे जी, (पटवारी) राम बदन चौधरी जी, मालिकराम जी, राज किशोर शर्मा (सचिव) अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे शव को तालाब से बाहर निकाला गया मृतक का नाम सुशील कोल पिता लखुवा कोल उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी न्यू डोला परिजनों को सौंप कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
