प्रभारी मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा
प्रभारी मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा

सागर प्रदेश के वाणिज्यिक कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने गत दिवस सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कमिशनर श्री आनंद कुमार शर्मा, आईजी श्री सतीश कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, जिला पंचायत सीईओ श्री सी एस शुक्ला, डीन बीएमसी सागर, जीएस पटेल सहित समस्त विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
बैठक में श्री राठौर ने पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि संभाग की समस्त सड़कें जो अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई है उनका मरम्मत कार्य किया जाए। साथ ही औरछा महोत्सव के पहले जामिनी नदी पर सुधार कार्य एवं रैलिंग किए जाए। सागर रिंग रोड 23 किलोमीटर हेतु प्रस्ताव शीघ्र किए जाएं। मोतीनगर पथरिया रोड पर पाईप लाईन सिफ्ट कर रोड का कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने समस्त तालाबों की वीडियोग्राफी कराकर सीमांकन कराने के निर्देश भी दिए ताकि तालाबों पर अतिक्रमण न हो। सड़क किनारे बनने वाले भवन मालिकों को नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाए कि उनके भवन की पानी निकासी सड़क पर न हो।
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि रबी सीजन में कृषि आनाज खाद-बीज की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। अमानक बीज एवं खाद यूरिया विक्रेताओं पर सख्ती से सागर जिले की भांति कार्यवाही करें । उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुन्देलखण्ड की पेयजल एवं सिंचाई समस्या को दूर करने हेतु बांधों के प्रस्ताव तैयार करें। खाद विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मंगलवार से खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन प्राप्त करने वाले परिवारों का सत्यापन कार्य प्रारंभ किया जा रहा है उसमें अपात्र लोगों को चिन्हित किया जाए।
बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहे। यदि कहीं ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत आती है तो तत्काल बदलें जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए डाक्टरों की कमी की बात सामने आने पर उन्होंने बीएमसी सागर डीन को व्यवहारिक सुझाव देने के लिए कहा जिससे की डाक्टरों की कमी पूरी की जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान ब्रिज कोर्स के परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि जिन संकुलों के परिणाम अपेक्षा से कम आए है उन शालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाएं।
प्रभारी मंत्री ने बच्चों को उपहार देकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस
सागर 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सागर के कुड़ारी ग्राम स्थित सेवाधाम आश्रम में प्रदेष के वाणिज्यिक कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर द्वारा केक काटकर एवं बच्चों को उपहार देकर जन्मदिवस की बधाई दी । इस अवसर पर कमलेष बघेल, देवेन्द्र फुसकेले, सिंटू कटारे, अमित दुबे रामजी, मोंटी यादव उपस्थित थे।
