स्वच्छता की सही पहचान- दो कूड़ेदान

स्वच्छता की सही पहचान- दो कूड़ेदानस्वच्छता की सही पहचान- दो कूड़ेदान

मतीन खान RPKP INDIA NEWS कटनी

विजयराघवगढ़ नगर परिषद विजयराघवगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के दिशा निर्देश पर सुकल्प वेलफेयर फाउंडेशन जबलपुर की टीम के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डो में डोर टू डोर पहुँच कर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल जैसे-पानी का पाउच,प्लास्टिक बैग ,डिस्पोजल पानी की बोतल इत्यादि का उपयोग न करने की समझाइश दी गई और साथ ही साथ बाज़ारो से सामान लाने एवं ले जाने के लिए पॉलीथिन की पन्नियों के स्थान में कपड़े एवं जूट से बनी हुई थैलियों का उपयोग करने को कहा गया । साप्ताहिक बाजार में उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार की प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए समझाइस देने के उपरांत सबसे सहयोग की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद, सुकल्प वेल्फेयर फाउंडेशन जबलपुर की पूरी स्वच्छता टीम, प्रभारी संतशरण सिंह ,राखी सिंह, सुनील सिंह,नरेन्द्र सिंह,सौरभ सिंह,अर्पण सिंह,शौर्य प्राचार्य अश्वनी स्वामी,शिक्षक गण, मुख्य नगर परिषद अधिकारी संजय समुद्रे,ब्रजेश सोनी, अमरदीप, घनश्याम,आशीष सहित नगर परिषद कर्मचारियों की उपस्थिति रही!

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *