पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती का आयोजन
विजयराघवगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम कटनी जिले के अंतर्गत विजयराघवगढ़ विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजयराघवगढ़ के तत्वधान में मनाया गया।
भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गाँधी जी के तैलचित्र पर कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी को सम्बोधित किया।
इस कार्यक्रम में श्री शिवकुमार तिवारी उपाध्यक्ष म.प्र.कांग्रेस कमेटी(किसान कांग्रेस), सुरेन्द्र दुबे महासचिव म.प्र.कांग्रेस कमेटी(राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग), प्रेमलाल केवट पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, विकास पांडेय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजयराघवगढ़, शहजाद हुशैन रिजवी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण), ताज मो0 पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद, सोमनाथ मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष,रोहित मिश्रा , बृजकिशोर (कल्लू)विश्वकर्मा पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ, बुद्धुलाल केवट , शेख अब्दुल , रमेश प्रसाद लोधी अध्यक्ष(पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ), घनश्याम मिश्रा, मो0 आजाद(बाबा),एवं अन्य गणमान्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
