शिकायतों के निराकरण में कुठ्ला थाना प्रभारी विपिन सिंह अव्वल
शिकायतों के निराकरण में कुठ्ला थाना प्रभारी विपिन सिंह अव्वल
कटनी। ललित शाक्यवार पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शिकायतों के निराकरण करने में काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन में हो रही शिकायतों के निराकरण में कटनी जिले के थाना प्रभारी विपिन सिंह का शिकायतों के निराकरण करने में जिले के समस्त शासकीय विभागों में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विपिन सिंह के द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर 2019 से 11 नवंबर 2019 तक सीएम हेल्पलाइन में हुई कुल 18 में 17 शिकायतों की विधिवत जांच कर निराकरण किया गया। शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत 94.44 रहा थाना प्रभारी कुठला द्वारा शिकायतों के निराकरण करने में जो कार्य क्षमता दिखाई उसके लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी की प्रशंसा की गई।
