पूर्व केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बोला कमलनाथ सरकार पर हमला:बोले जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत
पूर्व केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बोला कमलनाथ सरकार पर हमला:बोले जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत
पंकज पाराशर छतरपुर
मध्य प्रदेश दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगाता अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं l दतिया, भिंड, शिवपुरी और ग्वालियर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर उन्होंने मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुझे ना तो कभी कुर्सी का मोह रहा और ना ही कभी लाल बत्ती की चाहत l जनता को आशीर्वाद ही मेरी ताकत है l मेरा एक मात्र लक्ष्य पार्टी को मजबूत करना और प्रदेश का विकास का रहा है l कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पिछले दौरे पर बयानों से मुख्यमंत्री कमलनाथ को मुश्किल में डाल दिया था l
