अनुपपुर/डोला। शासकीय माध्यमिक विद्यालय डोला रामनगर में बाल दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतमा विधायक सुनील सराफ द्वारा डोला विधालय मे हुये खेलकूद में भाग लिए विद्यालयों में रामनगर, राजनगर,नन्दागांव, झरियाटोला विद्यालय के बच्चे व बच्चियों को पुरस्कार वितरण करने के साथ ही कोतमा विधायक द्वारा बच्चों को खेलकूद के अलावा पढ़ाई में रुचि लाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया l
वही रामनगर रामजानकी मंदिर में स्थित केडी पांडे मेमोरियल स्कूल में भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें विद्यालय के संचालक नागेंद्र पांडे द्वारा विद्यालय के बच्चों को बाल दिवस के दिन विद्यालय में सम्मानित किया गया साथ ही बच्चे द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया और पर्यावरण दूषित होने के बारे में भी नन्हे-मुन्ने बच्चों को जानकारी दी गई।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री जयप्रकाश श्रीवास्तव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजनगर हरिशंकर दुबे, अनुज पांडे, सुनील चैरसिया, राकेश पांडे, डॉ.राकेश रंजन प्राचार्य एसपी शर्मा, अशोक त्रिपाठी सेक्टर अध्यक्ष राहुल सिंह उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कहा कि आप ही हमसे कोई छात्र देश में नगर का नाम रोशन करेगा, इसलिए खेल जरूरी है खेल से हमारे शरीर का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। वही खेल के साथ-साथ अध्ययन भी जरूरी है जिस में भी आप अच्छा प्रदर्शन करें। वही इस प्रतियोगिता को आयोजन कराने में स्वर्गीय कुलदीप पांडे के पुत्र अनुज पांडे एवं राकेश पांडे की सराहनीय प्रयास रहा हैं जिसमें विद्यालय परिवार के साथ साथ बच्चों द्वारा भी पांडे परिवार की सराहना की है जो बच्चों के बीच ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों के विकास में सहभागी बन रहे हैं। स्व. कुलदीप पांडे ग्राम पंचायत रेउंदा के सरपंच व अनूपपुर जनपद पंचायत के जनपद अध्यक्ष के साथ ही कोयलांचल क्षेत्र में ट्रेड यूनियन के बड़े पदों पर पदस्थ थे,इस कोयलांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में स्वर्गीय पांडेय के द्वारा सदैव ही रचनात्मक कार्य किये जाते थे, समाज को आगे बढ़ाने में इनकी अग्रणी भूमिका रही है,इनके इसी समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इनके पुत्र ओमप्रकाश पांडे, अनुज पांडे राकेश पांडे (छोटू भैया) पिताजी की यादों में क्षेत्र के बीच अपनी सहभागिता और उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं,निश्चित रूप से पांडे परिवार पूर्व से ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और यह परम्परा वर्षों से आज तक चली आ रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुंज समाज कल्याण समिति के समस्त सदस्यों सहयोग सराहनीय रहा। और आशा करते है। के समिति के सभी स्क्रिय सदस्य जनहित में अपना युगदान देते रहेंगे।
इस अवसर पर मनोज सोनी, चंद्रभान मिश्रा डोला सरपंच प्रतिनिधि दिनेश सिंह उप सरपंच, विकास पांडे, शिवराज सिंह चौहान,अशोक गुप्ता, शंभू तिवारी, सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वही उक्त आयोजन को सफल कराने में विद्यालय के शिक्षक बी.एन.त्यागी, अनिल मिश्रा, रजनी साहू, प्रदीप, रमा श्रीवास्तव, सरिता त्रिपाठी, सरोजिनी लकड़ा की भूमिका सराहनीय रही।

