खलवारा बाजार कैमोर से शीघ्र हटेगी शराब की दुकान
खलवारा बाजार कैमोर से शीघ्र हटेगी शराब की दुकान
कैमोर। “आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड मुख्यालय विजयराघवगढ़ में आयोजित खंड स्तरीय शिविर में राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद् तहसील इकाई विजयराघवगढ़ अध्यक्ष आरिफ खान एवं कैमोर नगर अध्यक्ष गुलशन चक्रवर्ती ने अपनी टीम के साथ जिला पंचायत सीईओ ( ए डी एम ) जगदीश चन्द्र गोमे एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रिया चंद्रावत से मिलकर कैमोर के हृदय स्थल खलवारा बाजार से देशी शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग पर प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी के संबंध मे चर्चा की। ए डी एम श्री गोमे जी ने बताया कि हस्ताक्षर कर्ता व्यापारी गणों, गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं, एवं सभी वर्गों के धार्मिक संस्थानों के संस्थापकों द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद् के माध्यम से माननीय जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष जो आवेदन प्रस्तुत किया गया था, दीपावली एवं अन्य त्योहारों की छुट्टियांँ पड़ जाने के कारण उक्त समस्या के निवारण में विलंब हो गया है। उन्होंने यह भी अवगत् कराया गया कि देशी शराब दुकान विगत् कई वर्षों से संचालित है तो उसके स्थानांतरण में थोड़ा समय लग रहा है लेकिन सभी लोगो की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा तथा शीघ्रतातिशीघ्र कलेक्टर साहब से बात करके शराब दुकान स्थानांतरण की कार्यवाही की जायेगी ।
