कैमोर में नो एंट्री का समय परिवर्तित
कैमोर में नो एंट्री का समय परिवर्तित
कैमोर। थाना प्रभारी कैमोर के द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर सभी ट्रांसपोर्टरों, एसीसी टाइम ऑफिस , यार्ड एवं एवरेस्ट कंपनी को बताया गया कि स्कूल कॉलेज के लगने एवं छूटने के समय में परिवर्तन के कारण दिनांक 23 /11/2019 से नो एंट्री का समय बदला गया है । इस समय पर सभी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
नो एंट्री का समय:-
प्रातः 6:30 से 9:30 बजे तक
दोपहर 11:30 से 3:00 बजे तक
सायं काल 4:30 बजे से 5:30 बजे तक
