मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की वार्षिक बैठक संपन्न
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की वार्षिक बैठक संपन्न

मतीन खान RPKP INDIA NEWS कटनी
कटनी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार की वार्षिक बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिसमे 15 दिसबंर तक सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने का निर्णय लिया गया ।बैठक का शुभारंभ महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव एवम जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना से की ।बैठक में श्रमजीवी पत्रकारों को आवास का लाभ दिलाने का महापौर श्री श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया । जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा ने हरसंभव सहयोग देने का वादा किया।बांधवगढ़ से पधारे संघ के वरिष्ठ पत्रकार श्री बाबा पाठक जी का प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश तिवारी द्वारा 21 किलो फूलो की तैयार की गई माला ,शाल ,श्रीफल के साथ पत्रकार गौरव अलंकार से सम्मानित किया गया साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राजपूत , राकेश तिवारी ने सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया तथा आभार कार्यवाहक अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने व्यक्त किया । इस अवसर पर संजय साधेलिया श्याम तिवारी , , अजय उपाध्याय असलम खान, जाहिद हुसैन ,डॉ मनोज खरे ,अनन्त गुप्ता ,नारायण वेद ,अनिल चावला ,महेन्द्र नायक, नारायण पटेल ,माधव सचदेवा ,जितेंद्र कोहरे ,डॉ सुरेंद्र बैध हरिशंकर बेन ,सजल साधेलिया ,राजू जैन ,नीरज तिवारी अनिल यादव ,ऋषव पाल , श्याम लाल सूर्यवंशी, विनोद परौहा ,रवि सेन,विनोद पंथी, संतोष सोनी ,संतोष दुबे ,कौशल तिवारी धर्मराज दुबे आदि उपस्थित थे ।
