वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों मे आक्रोश- प्रोटोकाल उल्लंघन का आरोप
वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों मे आक्रोश- प्रोटोकाल उल्लंघन का आरोप
विजयराघवगढ़। आपकी सरकार-आपके द्वार.
विकासखंड स्तरीय शिविर विजयराघवगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवकुमार तिवारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुये बताया कि ना तो कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया और ना ही वरिष्ठ पदाधिकारियों का मान सम्मान का बल्कि उनकी उपेक्षा की गई यह बहुत ही निंदनीय है । बाहर से आने वाले सभी नए सदस्यों का कांग्रेस में स्वागत है अभिनंदन है। हम लोग सरकार की सभी योजनाओं से अवगत है। आने वाले नए सदस्यों के अंदर वह इच्छाशक्ति नहीं है, कि वह उसका बखान कर सकें। यह बहुत निंदनीय है कि आज हम सभी पदाधिकारियों का अपमान किया गया । कल के पैदा हुए कांग्रेस में आज मंच में बैठ रहे हैं जिन्होने मंच को बनाया है नीव का पत्थर रखा है उनकी आज कोई अहमियत नहीं रह गई। उन्होंने कांग्रेस के आला अधिकारियों से आग्रह किया है कि भविष्य मे आयोजित कार्यक्रमो मे पदाधिकारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखते हुये प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कराने की जवाबदेही बुद्धिजीवी लोगों के हाथों में दे।
