3 दिन से परेशान परिजनों को सोशल मीडिया से मिला खून

3 दिन से परेशान परिजनों को सोशल मीडिया से मिला खून3 दिन से परेशान परिजनों को सोशल मीडिया से मिला खून

पन्ना जिले से 50 किलोमीटर दूर के युवा ने पन्ना पहुंचकर किया रक्तदान

मध्य प्रदेश के सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के जगदीश यादव पिता ज्ञासी यादव उम्र 45 वर्ष निवासी मृतला विगत 1 सप्ताह से जिला चिकित्सालय पन्ना में उपचार करा रहे हैं। जिनको ऑपरेशन के दौरान ब्लड की अत्यंत कमी बतलाई गई । जिसके बाद उनके दामाद प्रमोद सिंह यादव निवासी खजुराहो द्वारा अपने सभी रिश्तेदारों एवं परिजनों का ब्लड मिलान कराया गया । ब्लड बैंक में हुई जांच पर किसी भी सदस्य का एबी पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं हुआ । इसके बाद पीड़ित परिजन 3 दिन से जिला चिकित्सालय में ब्लड की तलाश में भटक रहे थे । उनके दामाद प्रमोद सिंह यादव द्वारा दूरभाष के माध्यम से जिले के समाजसेवी एलआईसी सलाहकार रामबिहारी गोस्वामी को जानकारी दी गई । जिनके द्वारा गत दिनांक 24 नवंबर नवंबर की रात्रि में लगभग 12:30 बजे सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी किया गया । जिसके उपरांत आज सुबह अमानगंज तहसील चेत्र के ग्राम कमताना निवासी धीरेन्द्र चौबे पिताश्री उत्तम प्रसाद चौबे उम्र 24 वर्ष बिना कोई विलंब किए अमानगंज पहुंचे और उन्होंने अपना हीमोग्लोबिन चेक कराया इसके उपरांत उन्हें बताया गया कि पूरी तरह से स्वस्थ हैं और रक्तदान कर सकते हैं । इसके उपरांत वह दोपहर में अपहरण 3:00 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिलने के उपरांत उन्होंने स्वेच्छा से अपना रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। पीड़ित परिजनों को संकट की घड़ी में सहारा दिया गया है । इस अवसर पर रामबिहारी गोस्वामी विवेक व्यास प्रमोद सिंह यादव बुध सिंह यादव सुंदर लोधी लैब टेक्नीशियन आदित्य तिवारी मिथुन खटीक सहित पीड़ित परिजन मौजूद रहे।
रक्तदान दाता धीरेन्द्र चौबे ने कहा कि रक्तदान प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए । रक्तदान करने से हार्ट संबंधी बीमारियां कम होती हैं। इसके साथ ही जरूरतमंद को आप अपना खून दान करते हैं खून से उसके प्राण बचाए जाते हैं । इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में तीन से चार बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें