कलेक्ट्रेट में मनाया गया संविधान दिवस

संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

कटनी – भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है, जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित किया गया था। भारत देश का संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावशील किया गया है। संविधान के अंगीकार करने के दिवस 26 नवम्बर को आज पूरे देश में संविधान दिवस के रुप में मनाया गया।

राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कटनी में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में कलेक्टर शशिभूषण सिंह, आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र धाकरे, डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी, संघमित्रा गौतम, जिला महिला बाल विकास अधिकारी नयन सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख माया राम कोल, उपायुक्त नगर निगम अशफाक परवेज कुरैशी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दूरदर्शन पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर द्वारा संविधान की उद्देशिका के वाचन के साथ ही संविधान की उद्देशिका काा वाचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनायें भी दीं। कटनी जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रुप से वाचन किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें