फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
( कटनी ) –
नेहरु युवा केंद्र कटनी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला बॉलीबाल संघ कटनी के संयुक्त तत्वाधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक फिट इंडिया अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत बुधवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें डायमंड स्कूल माधव नगर कटनी प्रांगड में सकीना नियादी रास्ट्रीय खिलाडी ने योगा एवं व्ययाम के द्वारा उपस्थित युवाओ को स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्त रहने के विभिन्न तरीके बताये।

इस अवसर पर नेहरु युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक कु.कीर्तिका कुहर ने उपस्थित युवाओ एवं खिलाडीयो को संबोधित करते हुए कहा की आज की भाग दोड की जिंदगी में लोगो को स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्त रहने के लिए फिट रहना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया की नेहरु युवा केन्द्र युवा मंडलों महिला मंडलों के सहयोग से दिसम्बर माह में सम्पूर्ण जिले में फिट इंडिया के तहत युवाओ को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी, साइकिल रेली, योगा अभियास, दोड, परम्परागत खेल, उची कूद, लम्बी कूद, पद यात्रा आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत रैली डायमंड स्कूल माधव नगर कटनी प्रांगड से प्रारंभ होकर माधव नगर मुख्य बाज़ार तक निकाली गई। जिसमें सहभागियों ने ‘‘युवा फिट रहेगा इंडिया आगे बढ़ेगा इंडिया’’ का सन्देश दिया। रैली का समापन डायमंड स्कूल के प्रांगड में हुआ। इस रैली में विभिन्न खेल संगठन, खेल प्रशिक्षक, संबंधित विभागीय अधिकारी व युवाओं ने सहभागिता की।

