आरसेटी में महिलाओं को दिया गया 13 दिवसीय पशुपालन, जैविक खेती व उद्यानिकी का प्रशिक्षण

( कटनी )-

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी द्वारा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर एवं स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कृषि उद्यमी के अन्तर्गत कृषि, पशुपालन, जैविक खेती, उद्यानिकी, जल संरक्षण, कृषि यंत्र, खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की गई।

आरसेटी के प्रबंधक विनोद कुमार जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन द्वारा आयोजित 13 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के पूर्व महिलाओं को दिये गये प्रशिक्षण का मूल्यांकन एवं परीक्षा भी तीन सदस्यीय दल द्वारा ली गई। जिसमें सभी प्रशिक्षार्थी ने सफलता अर्जित की और उन्हें संस्थान के द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। यह प्रशिक्षण जैविक कृषि पाठशाला नैगवां के संचालक रामसुख दुबे द्वारा प्रदान किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें