मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 5 लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ रूपये की राशि जमा की

( कटनी ) –

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंडियों और समर्थन मूल्य व्यवस्था को बंद करने वाली बातें भ्रामक और असत्य हैं। किसान इन बातों पर ध्यान न दें। प्रदेश में 50 वर्षो से एक-दो एकड़ कृषि भूमि पर काबिज परिवारों को पट्टे दिए जाएंगे। भूमि सम्बन्धी सभी रिकार्ड के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में 5 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 100 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करने के बाद सभा को सम्बोधित कर रहे थे। कटनी जिले में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वेबकास्ट के माध्यम से देखा और सुना गया। इस दौरान अपर कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, एसडीएम रोहित सिसोनिया, बलबीर रमन, डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी, तहसीलदार मुनौव्वर खान व संदीप श्रीवास्तव, उप संचालक किसान कल्याण ए.के. राठौर सहित जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आये कृषक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत कटनी जिले के भी तीन हितग्राही कृषकों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि के प्रतीक स्वरुप 2 हजार रुपये के चैकों का वितरण भी किया गया।

ऑनलाइन किया किसानों से संवाद

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऑनलाइन सागर, रायसेन, खंडवा, ग्वालियर और इंदौर के एक एक कृषक से संवाद किया तथा उनसे खेती-किसानी की स्थिति तथा शासकीय योजनाओं की लाभ प्राप्ति के संबंध में चर्चा की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें