विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित हुई गतिविधियां

( कटनी ) –

गुरुवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कटनी जिले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिये विशेष शिविर का आयोजन हुआ। साथ ही दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं के लिये गायन, कलाकृति निर्माण की गतिविधि भी आयोजित की गई और उन्हें स्मार्ट क्रेन आईप्लस प्रदान कर शिक्षण प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में डॉ0 यशवंत वर्मा एवं जिला विकलांग एवं पुर्नवास केन्द्र कटनी के सचिव गौरव पुष्प द्वारा दिव्यांजनों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में दिव्यांजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें दिव्यांगजा चिन्हित करते हुये उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। जिले में दिव्यांग प्रमाण पत्र स्वावलंबन पोर्टल के माध्यम से जारी करने की शुरुआत की गई है। वहीं इस अवसर पर जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय एवं पुर्नवास केन्द्र में भी गतिविधियां आयोजित की गईं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें