ब्रेकिंग न्यूज़ : 20 स्ट्रीट वेंडर को ₹ 2 लाख की स्वीकृत

( विजयराघवगढ़ )

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 20 समूहों को 20 लाख की सी.सी.एल. स्वीकृत

आजीविका मिशन द्वारा स्ट्रीट वेंडर एवं केश क्रेडिट लिमिट की स्वीकृति हेतु शिविर का आयोजन जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत सुश्री प्रभा तेकाम, आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक आई.सी.त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक एसबीआई विजयराघवगढ़ अतुल आनंद, शाखा प्रबंधक कांटी राहुल कुमार, एनआरएलएम सहायक प्रबंधक विवेक द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, प्राणेन्द्र गुप्ता, सुश्री रानी गुप्ता, एडीईओ बी. पी. शुक्ला, समूह की 90 महिलाएं एवं 28 स्ट्रीट वेंडर के पुरुष उपस्थित थे।

सीईओ सुश्री तेकाम के द्वारा समूह की महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी बताई गई। एसबीआई शाखा प्रबंधक विजयराघवगढ़ एवं काठी ने सीसीएल एवं स्ट्रीट वेंडर के वितरण की जानकारी दी। 20 समूहों को सीसीएल 20 लाख एवं 20 स्ट्रीट वेंडर प्रकरण मे 2 लाख की स्वीकृति दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें