महिला स्वसहायता समूह की महिलाये तैयार कर रही ग्राम विकास योजना
( कटनी ) –
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश एवं महिला सशक्तिकरण की दिषा मे आजीविका मिशन अंतर्गत पंजीकृत महिला स्वसहायता समूह द्वारा ग्राम विकास योजना तैयार की जा रही है। इस हेतु ग्राम स्तर पर चार प्रकार की योजना – हकदारी योजना, आजीविका योजना, सामाजिक विकास योजना एवं सेवाए एवं संसाधन विकास योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार की आजीविका सुनिश्चित करने के लिये उपलब्ध संसाधन के आधार पर गतिविधियो से जोड़ा जायेगा एवं शासन की विभिन्न योजनाओ को, लाभ से वंचित ग्रामीणो तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित कराया जायेगा। ग्राम के लिये आधारभूत ढांचा – पेयजल, सड़क, हाट बाजार, सामुदायिक शौचालय, चिकित्सा केन्द्र आदि को योजना मे शामिल कराया जायेगा।

इस संबंध मे जिला परियोजना प्रबंधक शबाना बेगम ने बताया गया कि इस हेतु प्रारंभिक चरण मे प्रत्येक विकासखण्ड मे प्रशिक्षण पूर्ण कराकर 584 सीआरपी तैयार कर लिये गये है। अब महिलाएं अपने ग्राम के विकास की रूपरेखा स्वंय तैयार करेगी एवं शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का जरिया बनेंगी। इस कार्य से महिलाओ मे आत्मविश्सास बढे़गा और महिलाओ द्वारा तैयार योजनाआंे को ग्राम पंचायत विकास योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 मे शामिल किया जायेगा।

