फिट इंडिया कैम्पेन के तहत शुक्रवार को गतिविधियां आयोजित

( कटनी ) –

खेल और युवा कल्याण विभाग कटनी द्वारा फिट इंडिया कैम्पेन कार्यक्रमो की श्रृंखला में शुक्रवार 4 दिसम्बर को तीन स्थानो पर आयोजन किया गया। फारेस्टर खेल मैदान में प्रातः 7ः30 बजे से खेल और युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय व सहयोग से मार्निंग वॉक व एक्सरसाईज का आयोजन फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड से कचहरी चौराहा, कोतवाली, सुभाष चौक होते हुए वापस फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड में समापन किया गया। इसी प्रकार बहोरीबंद विकासखण्ड में प्रातः 7ः00 बजे से स्लीमनाबाद थाने से स्लीमनाबाद तिराहे तक क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया और विकासखण्ड रीठी में योग का अयोजन किया गया।

उपरोक्त आयोजन जिला खेल अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे व बहोरीबंद के अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) के दिशा निर्देश पर आयोजित की गईं। यह समस्त गतिविधियां शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के मार्गदर्शन पर संतोष पटेल, दिलीप त्रिपाठी, खेल विभाग से चंदन चक्रवर्ती, विकासखण्ड रीठी से देवी सिंह मरावी, बहोरीबंद से चेतना झा, स्काउट गाईड के ललित मिश्रा, नेहरु युवा केन्द्र से निकिता नामदेव, हॉकी फीडर सेन्टर से मोहम्मद शम्स तबरेज, बिनोद रजक, कुश्ती प्रशिक्षक मोहोम्मद कय्यूम, एथलेटिक्स से सलमान अहमद्, मोहित प्रधान, लकी के सहयोग से आयोजन सम्पन्न किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें