सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया
( कटनी ) –
जिले में 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस बनाया गया। इस मौक्े पर सोमवार को समय सीमा प्रकरणों की बैठक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संभागीय अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल संजय प्रधान ने पहुंचकर कलेक्टर शशिभूषण सिंह एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सशस्त्र सेना दिवस का प्रतीक झण्डा लगाकर सहयोग दान राशि एकत्र की। कर्नल श्री प्रधान ने बताया कि वर्ष 1962 से लगातार प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर झण्डा लगाकर युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों के कयाणार्थ सहयोग राशि भी संग्रहित की जाती है।

उन्होने बताया कि कटनी जिले में विगत 10 वर्षों से लक्ष्यानुसार सहयोग राशि संग्रहित की जा रही है। वर्ष 2019 में भी कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में संग्रहित राशि के आवंटित लक्ष्य की पूर्ति की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर शशिभूषण सिंह को वर्ष 2019 में लक्ष्यापूर्ति के लिये राज्यपाल की ओर से प्रमाण पत्र और कटनी जिले की शील्ड भेंट की गई।

