चलित प्रयोगशाला पहुंची कटनी
( कटनी ) –
राज्य शासन के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रारंभ की गई चलित खाद्य प्रयोग शाला संभागायुक्त बी. चन्द्रशेखर के निर्देशानुसार कटनी जिले में शनिवार को पहुंची। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने इस चलित खाद्य प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होने खाद्य सुरक्षा प्रशासन को दो दिवस की समयावधि में अधिक से अधिक खाद्य सामग्रियों की जांच प्रयोगशाला के माध्यम से कराने के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे भी उपस्थित थे।

