फिटनेस का डोज आधे घंटे रोज स्वथ्य शरीर हेतु फिट इंडिया जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत स्काउट गाइड ने किया रैली का अयोजन

( कटनी ) –

भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय राज्य मुख्यालय भोपाल के आवाहन पर कलेक्टर शशिभूषण सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला मुख्य आयुक्त बी0बी0दुवे के निर्देशन में भाारत स्काउट गाइड जिला संघ कटनी द्वारा सोमवार को कटनी जिले में फिट इंडिाया अभियान के अन्तर्गत स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा जनजागरूगता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मिशन चौक कटनी से जनजागरूक स्लोगन की तख्तियां लेकर कोतवाली थाना तिराहा हुआ, जिसके बाद रैली शुभाष चौक में मानव श्रंखला के रूप में परिवर्तित हुई। जनजागरुकता रैली के माध्यम से जन मानस को प्रतिदिन आधा घंटा फिट रहने हेतु व्यायाम, योग, मॉरनिग वॉक करने जागरूक किया गया एवं स्काउट गाइड द्वारा आवाहन किया कि इस माहामारी को देखते हुये रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं स्वथ्य शरीर हेतु जनसमुदाय प्रतिदिन 30 मिनट दे और अपने शरीर को स्वथ्य रखें।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयो से स्काउट गाइड रोवर रेंजर युनिट लीडर ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। साथ ही विशेष सहयोग यातायात पुलिस द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव एल0के0गर्ग, जिला संगठक स्का0 ललित मिश्रा, डी0ओ0सी0 गाइड एन0वेनर्जी, डी0टी0सी0 गाइड सायरा वानो, अकेला शर्मा स्काउटर, कु0 भारती निषाद गाइडर, श्रीमती राव, रोवर कुणाल गौतम, सुभम, सजल तिवारी, रिया कनोजिया, पूजा जयसवाल, दीपाली साहू सहित बडी संख्या में स्काउट गाइडर रोवर रेंजर उपथित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें