मुस्कुराने से मजबूत होता है इम्यूनिटी सिस्टम – आशुतोष सराफ
( विजयराघवगढ़ ) कोविड-19 के संबंध में व्हाट्सएप, फेसबुक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दिए जा रहे भ्रामक जानकारियों के संबंध में विजयराघवगढ़ भाजपा मंडल के महामंत्री आशुतोष सराफ ने देशवासियों से एक बहुत ही मार्मिक अपील की है । उन्होंने कहा : आप सभी से आज मैं कुछ आग्रह करना चाहता हूं। आज इस संकट की घड़ी में कोरोना जैसी महामारी में हम सभी में एक डर सा बैठ गया है कि कहीं अगर कोरोना हो गया तो हम जिंदा नहीं रहेंगे । सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। ऑक्सीजन नहीं है, इंजेक्शन नहीं है , दुर्भाग्यवश यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो हम और बढ़ा चढ़ा कर अपने मन में एक अलग भय बना लेते हैं। साथ ही तरह तरह के भ्रामक प्रचार प्रसार वॉट्सएप , फेसबुक जैसे सोशल साइट के माध्यम से लोगों तक पहुंचा दिया जा रहा है लेकिन वास्तविकता कुछ अलग है। मैं बताना चाहता हूं कि मन मस्तिष्क में जो विचार पैदा करते हैं और बार बार नकारत्मक चीजों को पढ़ते सुनते लिखते हैं, वो कहीं न कहीं हमारे शरीर में दुष्प्रभावों को उत्पन्न करते हैं और चल रहे माहौल में खुद शारीरिक एवं मानसिक रूप से ढल कर बीमार पड़ जाते हैं।
अगर कोरोना होता है तो हमारे डॉक्टर हॉस्पिटल में हैं क्यूंकि मेडीकल साइंस में काफी हद तक महामारी का तोड़ आ गया है। साथ ही 100 में से 98-99% पूर्ण रूप से स्वस्थ हो रहे हैं इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर मन मस्तिष्क में आ जाता है तो उसका इलाज संभव नहीं है इसलिए मेरे अपने भाई बहनों आप सभी से विनम्र प्रार्थना है कि हम जो भी संदेश सोशल साइट के माध्यम से भेजतें है वो सकारत्मक हो जिससे डॉक्टर , पैरामेडीकल स्टाफ, जिनको महामारी ने चपेट में लिया है वे लोग और जो घर में बैठे हैं सभी लोगों का मनोबल बढ़ाने के साथ एक पॉजिटिव एनर्जी मिले । नकारत्मक पोस्टों को मत शेयर करें । हम इस संकट की घड़ी में सरकार द्वारा जारी किए गए सावधानियों का पूर्ण रूप से पालन करें , घर पर रहें, मास्क जरूर पहनें , अगर घर के बाहर जा रहे हैं तो सोशल डिस्टेंस का पालन करें, सेनेटाइजर का समय समय में उपयोग करें। साथ ही अच्छा भोजन करें,काढ़ा पिये, गर्म पानी तुलसी अदरक काली मिर्च की चाय पिएं, हल्दी अश्वगंधा का उपयोग दूध के साथ लें और प्रसन्न हो कर अपने बच्चो बड़ों के साथ हर पल खुश होकर आनंद लें ।
याद रखे : मुस्कुराने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी स्वस्थ रहें….

