शिवसेना प्रतिनिधि मंडल ने आईजी से की निष्पक्ष जांच की मांग
आई जी ने दिया सीएसपी गोरखपुर से जांच कराने का आश्वासन
(जबलपुर) शिवसेना ने गोरखपुर टीआई को अलग करने एवं प्रकरण की जांच करने शासकीय डॉक्टरों की टीम गठित करने की मांग आईजी से की है। शिवसेना के प्रतिनिधि मंडल ने आईजी जबलपुर संभाग भागवत सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश अध्यक्ष ठाडे़श्वर महावर पर द्वेषपूर्ण तरीके से एक तरफा कार्रवाई करने एवं उनके द्वारा लिखवाई गई शिकायत पर एफ आई आर दर्ज न करने पर गोरखपुर टीआई सारिका पांडे को निलंबित करने एवं विरोधी पक्ष से घायल शुभम पारीख को वास्तव में कितनी चोट लगी है इसके सत्यता की जांच करने शासकीय डॉक्टरों की टीम गठित करने के साथ-साथ जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उनके भाई गुरुदयाल महावर पर कोई कार्रवाई न करने के साथ-साथ प्रकरण की जांच गोरखपुर टीआई सारिका पांडे से ना कराने की मांग की है। आई जी भागवत सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि वे इस प्रकरण की जांच गोरखपुर सीएसपी से करवायेंगे। शिवसेना प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी, शैलेंद्र बारी जिला अध्यक्ष, तरुण महावर जिला उपाध्यक्ष उपस्थित थे । प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी ने कहा कि न्याय न मिलने की स्थिति में शिवसैनिक प्रदेश स्तर पर आंदोलन प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।
