ब्रेकिंग न्यूज़ : दवाओं की कालाबाजारी करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई – एसपी गौरव तिवारी
एस पी गौरव तिवारी ने मानवता के दुश्मनों को दी कड़ी चेतावनी
(रतलाम) कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान आमजन को फिर एक बार आईपीएस हीरो एसपी रतलाम गौरव तिवारी के आदेश से सुकून मिला है और लोगों ने राहत की सांस ली है। रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि दवाओं की कालाबाजारी, ऑक्सीजन या इंजेक्शन आदि को एमआरपी से अधिक रेट मे बेचने वालों की जानकारी देने हेतु कार्यालय द्वारा (07412) 222223, 270474, मोबाइल नं 7049162265 नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे सभी मानवता के दुश्मनों के खिलाफ सख्त कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि एसपी गौरव तिवारी अपनी तेज तर्रार एवं ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। उनकी कार्यशैली न केवल सराहनीय है बल्कि काबिले तारीफ होती है। वह जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां के गरीब उनके नाम से राहत महसूस करते हैं एक प्रकार से वे गरीबों के मसीहा के नाम से जाने जाते हैं।

