प्रशासन की छीछालेदर एवं जनप्रतिनिधियों की ख़ामोशी पर हो रही आलोचना का दिखा असर

क्षेत्रीय विधायकों ने बढ़ाये हाथ – मरीजों को मदद मिलने की उम्मीद जागी

(कटनी) कटनी जिले में बढ़ रहे कोविड 19 के मरीजों की संख्या को सरकारी अस्पतालों में बिस्तर तक नहीं मिल पाने से प्रशासन की हो रही छीछालेदर तथा जनप्रतिनिधियों की ख़ामोशी पर हो रही लगातार आलोचना का असर दिखने लगा है । जहां एक ओर मुड़वारा विधायक सन्दीप जायसवाल ने कोरोना ईलाज के लिए अहम माने जा रहे रेमडिसिवर इंजेक्शन की हो रही किल्लत को दूर करने के एक लाख सत्तर हजार रुपये नगद सिविल सर्जन को दिए जाने की जानकारी सार्वजनिक की है वहीं दूसरी ओर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने भी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कटनी स्थित अपने पारिवारिक संस्थान सायना इंटरनेशनल स्कूल में कोविड 19 अस्थाई उपचार केन्द्र बनाये जाने का प्रस्ताव दिया है ।

स्कूल में सर्वसुविधायुक्त 300 बिस्तर उपलब्ध हैं । भोजन, पानी, बिजली का खर्च भी संस्थान वहन करेगा । विधायकों द्वारा की गई पहल से प्रशासन को कुछ हद तक कोविड 19 के मरीजों को सहूलियत देने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ।

अश्वनी बड़गैंया (अधिवक्ता)
स्वतंत्र पत्रकार

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें