अफवाहों से बचे,एक मई से टीकाकरण अवश्य कराये : नारायण त्रिपाठी
( मैहर) विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर मीडिया से मुखातिब होकर आम जन तक सन्देश पहुचाते हुए कहा कि ये जो करोना का दौर है भयावह परिस्थियों से गुजर रहा है इसलिए आवश्यक है कि हम सभी शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क अवश्य लगाए क्योकि वर्तमान में यही हमारी प्राथमिक सुरक्षा है। उन्होंने एक मई से 18 वर्ष के ऊपर सभी जन मानस का टीकाकरण कराये जाने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री त्रिपाठी ने कहा टीकाकरण को लेकर किसी भी अफवाह से बचे। करोना से बचाव हेतु टीकाकरण ही एकमात्र जरिया है इसलिए सभी लोग सुनिश्चित करे कि शत प्रतिशत टीकाकरण करा अपना और अपनों का जीवन सुनिश्चित करे। आप सभी का जीवन अनमोल है इसलिए अधिक से अधिक टीकाकरण कराये।
