विधायक ने सब्जी मंडी पहुंचकर कोविड-19 नियमों का पालन करने की दी समझाइश
विधायक के साथ एसडीएम एवं एसडीओपी ने किया सब्जी मंडी का निरीक्षण
( मैहर)मध्य प्रदेश के जिला सतना अंतर्गत सब्जी मंडी की स्थितियों का प्रशासनिक अमले के साथ जायजा लेने पहुँचे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी। विधायक त्रिपाठी ने दुकानदारो सहित खरीददारों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने सहित करोना से बचाव की तमाम समझाइस देते हुए आपदा काल में जन सहयोग की भावना से कार्य किये जाने की बात कही। इस दौरान मैहर विधायक के साथ एस डी एम् मैहर सुरेश अग्रवाल, एस डी ओ पी हिमाली सोनी, नगर निरीक्षक विद्याधर पाण्डेय सहित तमाम अमला मौजूद रहा।

