सफाई व्यवस्था के साथ ही संक्रमण पर लगाम रोजाना विशेष प्रयास जारी

(कटनी) – कोरोना संक्रमणकाल को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। दो पालियों के माध्यम से नगर की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही कीटनाशक दवा तथा सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल का छिडकाव कर स्थलों को विसंक्रमित करनें सहित कोविडि केयर सेंटर एवं चिकित्सालयों की रोजाना सफाई का कार्य पृथक वाहनों के माध्यम से कराया जा रहा है।

            प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी नें जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में विगत रात्रि की गई सफाई व्यवस्था के तहत निगम के स्वच्छता दूतों द्वारा माधवनगर ग्राम पंचायत मुख्य मार्ग, डायमंड स्कूल, माधवशाह हास्पिटल लाईन, ए.डी.एम लाईन, एम.ई.एस कॉलोनी, बाम्बे स्वीट्स चैराहा, कैरिन लाईन, मैन बाजार मार्ग, चावला चैक, नमक गोदाम, बस स्टेण्ड से मुक्तिधाम रोड, रविदास चैराहा, पन्ना रोड मुख्य मार्ग सहित नगर के अन्य क्षेत्रों के मुख्य मार्गो में झाडू लगाकर सफाई उपरान्त कचरे के उठाव का कार्य किया गया।

            निगमायुक्त श्री धाकरे के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगानें के उद्धेश्य से कोविड केयर संेटर एवं चिकित्सालयों की सफाई व्यवस्था के तहत आज प्रातः दिव्यांचल कोविड केयर सेंटर, महावीर कोविड केयर संेटर झुरही की साफ-सफाई सहित जिला चिकत्सालय परिसर, श्री हास्पिटल, जीवन ज्योति हास्पिटल, नव जीवन हास्पिटल, मॉ लक्ष्मी हास्पिटल में साफ सफाई उपरान्त एकत्रित बायोडिकल कचरे के उठाव का कार्य निगम के पृथक-पृथक वाहनों के माध्यम से किया गया।

            नागरिकों को सफाई की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके इस हेतु डोर टू डोर कचरे के संग्रहरण कार्य के साथ ही आज प्रातःबाल गंगाधर तिलक वार्ड पुरैनी परिसर मुक्तिधाम की सफाई, मदन मोहन चैबे वार्ड स्थित कब्रिस्तान परिसर की सफाई  ट्रांसपोर्टनगर पुरैनी स्थित थोक सब्जी मंडी, इंदिरा नगर मेन रोड, जयप्रकाश वार्ड नई बस्ती क्षेत्र, मिशन चैक मुख्य मार्ग, रधुनाथ गंज वार्ड स्थित बताशा गली, भट्टा मोहल्ला मुख्य मार्ग, कावस जी वार्ड शमशान भूमि रोड सहित पन्ना मोड से सब्जी मंडी तक तथा द्वारका सिटी गेट के पास डिवाईडर की सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया। 

            नगर की नालियों से सुचारू रूप से जल निकासी की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बाल गंगाधर तिलक वार्ड स्थित गली नंबर 6 तथा पावर हाउस गली की नालियों की सफाई, कावस जी वार्ड बालकिशन जी के घर के सामनें एवं नरेश टिकरा के घर के समनें वाली नाली की सफाई सहित नगर के अन्य स्थलों के नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया जाकर नगर को साफ एवं संक्रमण मुक्त रखनें के प्रयास किये गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें